शास्त्रीपुरम लूट का आरोपी,"ऑपरेशन लंगड़ा" का शिकार
पुलिस कितनी भी सतर्क हो,फिर भी एक सावधानी तो वर्तनी चाहिए कि अपने घर का मुख्य द्वार हमेशा बंद रखे ।बीते दिन आगरा के शास्त्रीपुरम में गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाले राजेश कुमार की पत्नी आशा घर पर अकेली थी,उनके घर का गेट खुला हुआ था। मौका देखकर बदमाश उनके घर में घुस गया और आशा से मंगलसूत्र और मोबाइल छीन कर भागने लगा।आशा ने विरोध किया तो चाकू से हमला कर मंगलसूत्र और मोबाइल लेकर बदमाश भाग गया, शोर मचाने पर स्थानीय लोग इक्कठा हो गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायल आशा को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इससे बदमाश की पहचान हो गई। रात को सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई, बदमाश आकाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है, पुलिस पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह खेरागढ़ के गांव भिलावली का रहने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें