आगरा में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना
आगरा में मौसम फिर से बदलने के आसार हैं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 25 और 26 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।
27 सितंबर को आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी।
पिछले तीन दिनों से आगरा में धूप निकलने से तापमान बढ़ गया था।
आगरा का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें