मेरठ में दिनदहाड़े जल निगम के जेई की बेटी का अपहरण, फिरौती मांगने के बाद वापस आई
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक चौंकाने वाली घटना हुई। जल निगम के जेई की सात साल की बेटी को दिनदहाड़े घर के बाहर से किडनैप कर लिया गया। बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे उठा लिया।
आरोपियों ने बच्ची के पिता को फोन कर फिरौती मांगी, लेकिन रकम की जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि रकम और जगह की जानकारी बाद में देंगे। पिता ने पुलिस को सूचित किया, जिसने नाकाबंदी कर सीसीटीवी चैक कर बच्ची और आरोपियों की तलाश शुरू की।
कुछ देर बाद, बच्ची खुद ही घर वापस आ गई। पुलिस अब बच्ची से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें