आईसी 814' वेव सीरीज पर विवाद: आतंकियों के नाम बदलने का आरोप
सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर विवाद: आतंकियों के नाम बदलने का आरोप, 'व्हाइटवॉशिंग' का आरोप लगाया गया
इस मुद्दे पर भारत सरकार के आईएमडी मंत्रालय द्वारा नेटफ्लिक्स के सीईओ को पूंछतांछ के लिए तलब किया गया है।
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' को क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। सीरीज में आतंकियों के नाम बदलने को लेकर 'व्हाइटवॉशिंग' का आरोप लगाया गया है।
सीरीज में असल जिंदगी के आतंकियों के नामों को बदलकर भोला, शंकर, डॉक्टर, बर्गर और चीफ दिखाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इससे असल घटनाओं को 'व्हाइटवॉश' करने की कोशिश की गई है, जिससे सच्चाई धुंधली हो जाती है।
हालांकि, सीरीज को क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहा गया है। नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विजय वर्मा, दिया मिर्जा, अरविंद स्वामी और कुमुद मिश्रा जैसे सितारों से सजी इस सीरीज को अच्छी रेंटिंग्स दी गई हैं।
विजय वर्मा, दिया मिर्जा, पत्रलेखा, कुमुद मिश्रा, और अरविंद स्वामी की अदाकारी ने इसे पहले से ही तनावपूर्ण कहानी में जटिलता की कई परतें जोड़ दी हैं। यह उन लोगों के लिए एक मस्ट वॉच है जो ऐतिहासिक ड्रामों और वास्तविक घटनाओं में रुचि रखते हैं।
सीरीज की तारीफों के बावजूद यह नाम बदलने का विवाद इसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें