यू पी सरकार के इस भाग के कर्मचारियों को ड्रेसकोड में आना होगा
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड शुरू करने का फैसला किया है। अब सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस में ड्रेस कोड में आना होगा, जिसमें विभाग का प्रतीक चिह्न भी लगाना होगा। यह आदेश राजस्व परिषद ने दिया है, जिसमें लेखपाल, अमीन, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदारों को सफेद फार्मल शर्ट और ब्लेजर में बाईं जेब के ऊपर प्रतीक चिह्न लगाने की सलाह दी गई है
इसका मकसद यह है कि जनता के बीच सरकारी कर्मचारियों की पहचान आसानी से हो सके।
राजस्व परिषद की भूमिका उत्तर प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण है। इसके तहत मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और अमीन आते हैं। हालांकि मंडलायुक्त और डीएम सीधे राजस्व परिषद के अधीन नहीं हैं, लेकिन राजस्व संहिता के तहत उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें