कार की चाबी देने से मना करने पर बेटे ने चाकू मार कर पिता की जान लेली
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (bulandshahr) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 15 साल के बेटे ने मामूली विवाद में अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे. बेटे ने कार की चाबी मांगी थी. जब पिता ने चाबी देने से मना कर दिया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी
एजेंसी के अनुसार, यह दिल दहलाने वाली घटना बुलंदशहर के यमुनापुरम कॉलोनी में हुई. पुलिस के अनुसार मृतक 48 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार पावर कॉरपोरेशन में तैनात थे. घटना से पहले पिता और पुत्र के बीच कार की चाबी को लेकर कहासुनी हुई थी.
इस घटना के बाद हेड कॉन्स्टेबल के परिजनों में कोहराम मच गया. इलाके के लोग भी घटना से हैरान हैं. बेटे द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिए जाने से हर कोई स्तब्ध है. पुलिस ने किशोर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस विभाग के पॉवर कार्पोरेशन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल का उनके बेटे से विवाद हो गया था. पुत्र ने पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो घई. विवाद का कारण प्रथम दृष्टया परिजनों के द्वारा बताया गया कि डीपीएस में पढ़ने वाले बेटे, जिसकी उम्र अभी 15 वर्ष है, पिता से गाड़ी की चाबी मांग रहा था. उसी दौरान वाद-विवाद हो गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें