बीबी बिकनी पहन सके...,प्रेम में आदमी क्या-क्या नहीं करता.
Soudi Al Nadak, 26 साल की एक इन्फ्लूएंसर हैं. उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो डाला है. और दावा किया है कि उनके पति Jamal Al Nadak ने उनके लिए एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है.
सौदी अल नादक (Soudi Al Nadak), 26 साल की एक इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो डाला है. और दावा किया है कि उनके पति जमाल अल नादक (Jamal Al Nadak) ने उनके लिए एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है. वीडियो में लिखा है-
सौदी ब्रिटेन की रहने वाली हैं और उनके पति दुबई के एक बिजनेसमैन हैं. हिंदुस्तान टाइम्स (HT) से बात करते हुए सौदी खुद को “फुलटाइम हाउसवाइफ” बताती हैं. हालांकि, इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से अधिक फॉलोवर हैं. उन्होंने HT को बताया कि दोनों की मुलाकात दुबई में पढ़ाई के दौरान हुई थी. प्यार हुआ, फिर शादी हो गई. शादी को अब 3 साल हो गए हैं.
आइलैंड का लोकेशन नहीं बताया
उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने 418 करोड़ रुपये से अधिक का एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है. ताकि वो समुद्र किनारे सुरक्षित महसूस कर सकें. हालांकि, उन्होंने गोपनीयता और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आइलैंड की सटीक लोकेशन को ‘पर्दे’ में ही रखा. मतलब, इस बारे में जानकारी नहीं दी. उन्होंने बस इतना बताया कि आइलैंड एशिया में ही है.
अब जैसे प्रेम एक भाववाचक संज्ञा है, वैसे ही पैसा एक द्रव्यवाचक संज्ञा है. माने प्रेम को देख-सुन या गिन नहीं सकते. पैसे के साथ ऐसा नहीं है, उसे देख सकते हैं. ऐसे ही सौदी की इंस्टा प्रोफाइल पर नोटों की गड्डियों और ऐश-ओ-आराम की झलकियों वाले वीडियो देखे जा सकते हैं. जाते-जाते अलका याग्निक और कुमार सानू की गाई दो पंक्तियां पढ़ते/सुनते जाइए- धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है, हद से गुजर जाना है।
सिंडिकेट फीड

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें