नगर निगम की अनोखी पहल: कंडम सिटी बस को मोबाइल पिंक टॉयलेट बना दिया
नगर निगम ने एक सराहनीय पहल करते हुए कंडम सिटी बस को पिंक टॉयलेट के रूप में तैयार किया है। यह मूविंग पिंक टॉयलेट जल्द ही सड़कों पर उतारा जाएगा और उन स्थानों पर खड़ा किया जाएगा जहां महिलाओं का अधिक आना-जाना होता है।
इस बस को टॉयलेट के रूप में तैयार करने में डेढ़-दो महीने का समय लगेगा। इसमें महिलाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन बेडिंग मशीन, टीवी, चार टॉयलेट, सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, सैनेटरी पैड इनसिनिरेटर मशीन, वॉश बेसिन और फीडबैक मशीन लगाई गई हैं। बस में 4 टॉयलेट सीट लगाई गई हैं, जिनमें दो वेस्टर्न और दो इंडियन हैं।
यह पहल महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें