आगरा में विजिलेंस की कार्रवाई पर विवाद: जेडी आरपी शर्मा की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल
आगरा में विजिलेंस टीम द्वारा जेडी आरपी शर्मा की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें विजिलेंस टीम के सदस्यों को जेडी को जबरन खींचकर ले जाते और पीटते हुए दिखाया गया है।
इस प्रकरण पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने काफी विरोध किया था।जेडी आरपी शर्मा पर रिश्वत लेने का आरोप अजय चौधरी सिकंदरा आवास विकास डीसी वैदिक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक ने शिकायत कर लगाया था।शिकायत के आधार पर 17 अगस्त को विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है और वे फिलहाल जेल में बंद हैं।हालांकि, विजिलेंस टीम पर भी गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने जेडी को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की। इस मामले में विजिलेंस टीम की भी जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें