My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 11 सितंबर 2024

शहर में तेज रफ्तार का कहर,पुलिस ने शुरू किया ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान

 

शहर में तेज रफ्तार का कहर,पुलिस ने शुरू किया ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान

आगरा में  कुछ दिन पहले संजय प्लेस स्पीड कलर लैब क्रासिंग  पर तेज रफ्तार कार ने युवा व्यापारी सौरभ चौपड़ा की जान ले ली थी। सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब होटल पीएल पैलेस से आई कार संजय प्लेस स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट की सीढ़ियों से उछलती हुई शीशे के गेट में जा घुसी। कार चला रहे गौरव को अकेला बताया गया है, जबकि कार का पंजीकरण बाग फरजाना के रहने वाले पुलकित मित्तल के नाम पर है।
इस मामले में इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में हल्दीराम रेस्टोरेंट के मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पुलिस ने मंगलवार से ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें एमजी रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहन चालकों को रोककर ब्रीथ एनलाइजर से जांच कर पियक्कड़ ड्राइवर की  धरपकड़ की जा रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पहली बार अपराध करने पर अपराधी को 10,000 रुपये तक का जुर्माना और छह महीने तक की कैद हो सकती है। अगर एक साल के भीतर अपराध दोहराया जाता है, तो जुर्माना 15,000 रुपये तक हो सकता है और दो साल तक की कैद हो सकती है।
पुलिस का कहना है कि तेज स्पीड वाहनों को रोकने और शराब पीकर चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages