एस एन मेडिकल कालेज में जूनियर डॉक्टर पर यौन शौषण का आरोप,डॉक्टर निलंबित
आगरा में जूनियर डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप, निलंबित
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर पर शाहगंज निवासी 11 साल की बालिका के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। पीड़िता को टाइफाइड के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जूनियर डॉक्टर ने बालिका को अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें कीं।
पुलिस ने जूनियर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और एसएन के प्राचार्य ने उन्हें निलंबित कर दिया है। जेंडर हैरेसमेंट कमेटी और विभागीय जांच भी कराई जा रही है। अनेक संगठनों ने आरोपी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें