आगरा में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
आगरा में लगातार हो रही भारी बारिश और वज्रपात के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 12 सितंबर को छुट्टी की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर से 13 सितंबर तक आगरा में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया था।
बारिश के कारण जनजीवन अव्यवस्थित रहा है, बाजारों में दुकानदार खाली बैठे रहे और ऑफिस जाने वाले व्यक्ति भीगते हुए पहुंचे। बच्चों को स्कूल से पेरेंट्स बारिश के बीच ही घर वापस लेकर आए। मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर तक बारिश का यह क्रम रहेगा। बारिश के कारण तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है, अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें