चलती कार में मना रहे थे रंगरेलियां महिला सहित सात गिरफ़्तार..
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक चलती कार में रंगरलियां मनाने का मामला सामने आया है। बसखारी पुलिस ने एक युवती और छह युवकों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक बैंक कर्मी भी है। आरोप है कि ये लोग सामूहिक रूप से आपत्तिजनक अवस्था में थे और यह एक सेक्स रैकेट था।
पुलिस ने डिजायर कार जब्त कर ली है, जिस पर सपा का झंडा लगा था। गिरफ्तार लोगों से 10 पैकेट कंडोम, 7 मोबाइल, और 1710 रुपया नगद बरामद हुआ है। मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और सभी का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है।
गिरफ्तार लोगों में बैंक ऑफ़ बड़ौदा न्योरी शाखा का एक कर्मचारी और आलापुर थाना क्षेत्र के चार निवासी शामिल हैं। एक व्यक्ति कटका थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस का दावा है कि युवती ने बताया है कि सभी लड़कों ने उसे पांच से 6 हजार रुपये देने की बात की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें