आगरा,बसूली गैंग का उत्पात,7 महिलाएं गिरफ्तार
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में इरादतनगर रोड पर एक बसूली गैंग ने आम जनता के साथ उत्पात मचाया। महिलाओं ने गाड़ियों को रोककर जबरन 500 से 1000 रुपये की बसूली की।
पुलिस ने पब्लिक की शिकायत पर 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया। आशंका है कि महिलाएं बांग्लादेश से हैं और उनके पास बांग्लादेश के आधार कार्ड हो सकते हैं। उनकी भाषा और बोलचाल से भी यही लगता है कि वे बांग्लादेश की मूल निवासी हैं। मामले की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें