मिशनरी स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन के लिए प्रवेश तिथि घोषित
आगरा के कॉन्वेंट और मिशनरी स्कूलों में नर्सरी की कक्षाओं में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया की दौड़ शुरू होने वाली है। सेंट फेलिक्स, सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज और सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के साथ ही कई दूसरे स्कूलों ने आवेदन की तारीख का ऐलान कर दिया है।
आगरा के मिशनरी स्कूलों में नये सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने जा रही है। सबसे पहले आगरा के सेंट पॉल्स चर्च यूनिट 2 ने एडमिशन के लिए अपनी सूचना जारी कर दी है।
सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी एवं केजी में प्रवेश के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म स्कूल की वेबसाइट पर 17 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 19 अक्टूबर 2024 को दोपहर दो बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
इसके अलावा, सेंट फेलिक्स स्कूल में नर्सरी में प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म भरने की तिथि घोषित की जा चुकी है। सेंट फेलिक्स में नर्सरी में प्रवेश के लिए 13 से 17 अक्टूबर तक आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद 21 से 24 अक्टूबर तक आनलाइन फार्म सहित अन्य दस्तावेजों की हार्ड कॉपी सेंट फेलिक्स स्कूल में जमा करनी होगी।
31 दिसंबर 2024 को जिन छात्रों को प्रवेश मिलेगा, उनकी सूची जारी की जाएगी। दो से 12 जनवरी 2025 तक प्रवेश लेने वाले छात्रों को फीस जमा करनी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें