भैंस और कुत्ते के बाद अब हेलमेट चोर को खोजेगी पुलिस, वकील ने हेलमेट चोरी होने की दर्ज कराई रिपोर्ट
लखनऊ में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां वकील प्रेम प्रकाश पांडेय का हेलमेट चोरी हो गया। जीपीओ कैंपस में खड़ी मोटरसाइकिल से हेलमेट चोरी हुआ। पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया।
प्रेम प्रकाश पांडेय जब जीपीओ से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि उनका हेलमेट चोरी हो चुका था। प्रेम प्रकाश पांडेय ने जब आस-पास के लोगों से हेलमेट के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि उनका हेलमेट दो लोगों ने उठा लिया था।इसी दौरान प्रेम प्रकाश पांडेय की नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर गई।जब सीसीटीवी कैमरे खंगालने की कोशिश की तो प्रेम प्रकाश पांडेय को रोक दिया गया और उनसे बोला गया कि बिना रिपोर्ट दर्ज हुए वह सीसीटीवी कैमरे नहीं देख सकते।इसके बाद प्रेम प्रकाश पांडेय ने पुलिस से मामले की शिकायत की और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मगर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया।ये देख प्रेम प्रकाश पांडेय कोर्ट चले गए।लखनऊ कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई हुई और आखिर में कोर्ट ने पुलिस को हेलमेट चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दे दिए।कोर्ट के आदेश के बाद हजरतगंज पुलिस ने हेलमेट चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
वकील प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि उनका हेलमेट 1 साल से ज्यादा पुराना था। उन्होंने कहा कि हेलमेट चोरी होना एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन सिस्टम की देरी ने उन्हें अधिक आहत किया है।हजरतगंज पुलिस अब हेलमेट चोरों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी खंगाल रही है। यह मामला चर्चाओं में बना हुआ है।
Post Top Ad
Your Ad Spot
शनिवार, 28 सितंबर 2024
भैंस और कुत्ते के बाद अब हेलमेट चोर को खोजेगी पुलिस
Tags
CRIME#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
CRIME
Tags:
CRIME
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें