ताजमहल परिसर में पर्यटकों की अर्धनग्न वीडियो वायरल
हाल ही में, ताजमहल के गार्डन में दो पर्यटकों के टॉयलेट करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच चल ही रही थी कि है कि एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ताजमहल परिसर में स्थित सुलभ शौचालय में कुछ लोग अर्धनग्न दिखाई दे रहे हैं।
टूरिस्ट गाइड्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे विदेशी पर्यटकों को ताजमहल का दीदार कराने ले गया था, लेकिन वहां पर्यटक शौचालय में नहा रहे थे। इसे देखकर विदेशी पर्यटक भी हैरान रह गए।
वीडियो में दिखाई दे रहे लोग नहाने के बाद कपड़े बदल रहे हैं। इस वीडियो की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह वीडियो कब का है।
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि शौचालय में नहाने के लिए कोई नल नहीं है और ताजमहल परिसर में साइनेज लगाए जाएंगे जिससे पर्यटकों को पता चल सके कि टॉयलेट कहां है।
लगातार हो रही है ऐसी घटनाएं , इस घटना को ताजमहल की गरिमा को धूमिल करने का मामला दर्ज किया गया है और सुरक्षा कर्मी जांच में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें