बीजेपी महिला विधायक वंदे भारत के सामने पटरियों पर गिरी,हड़कंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा और वाराणसी के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया। इस दौरान इटावा स्टेशन पर भी ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया, जहां सदर विधायक सरिता भदौरिया एक दुर्घटना का शिकार होते-होते बचीं।
प्लेटफार्म में लोग आपस में धक्का-मुक्की भी कर रहे थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया वंदे भारत ट्रेन के सामने जा गिरी।
यह देख वहां मचा हड़कंप मच गया। बीजेपी महिला विधायक के पटरियों पर गिरते ही ट्रेन ने हॉर्न दिया। प्लेटफार्म पर खड़े नेताओं ने ट्रेन चालक को आगे बढ़ने से रोकने का इशारा किया। महिला विधायक के प्लेटफार्म से पटरी पर गिरते ही कार्यकर्ता उठाने के लिए पटरी पर कूदे पड़े। जैसे-तैसे महिला विधायक को प्लेटफार्म पर चढ़ाया गया।
सदर विधायक सरिता भदौरिया इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए मौजूद थीं। जब वह ट्रेन को हरी झंडी दिखा रही थीं, तो धक्का-मुक्की के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म से रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और ट्रेन के सामने से सुरक्षित हटाया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें