छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग पर सिपाही से सीओ तक नपेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए शादी, छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग की घटना होने पर बीट सिपाही से लेकर सीओ तक की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कानून-व्यवस्था, त्योहार, विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान चेताया कि शासन स्तर पर रोजाना हर जिले की समीक्षा हो रही है। हर अधिकारी की गतिविधि की सीधी निगरानी हो रही है। जन शिकायतों के निस्तारण में देरी और मिथ्या रिपोर्ट लगाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें