सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद ताजमहल पर पढ़ी गई नमाज
ताजमहल पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सिर्फ ईद और शुक्रवार को ही नमाज पढ़ी जा सकती है। इसके बाद भी शनिवार को दो पर्यटक ताजमहल में पश्चिमी दिशा में मस्जिद के पास महिला और पुरुष ने नमाज पढ़ी। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
ताजमहल पर कोई न कोई विवाद बनता ही रहता है अभी हाल में ताज के टॉयलेट में पर्यटकों के नहाने का ,गंगाजल चढ़ाने का या ताजमहल के रख-रखाव और व्यवस्थाओं पर। ताजमहल के मुख्य गुंबद पर उगे पौधे या या गुम्बद से पानी टपकाने का ,सवाल ये उठता है एएसआई का भारी भरकम स्टाफ देखभाल किसकी की कार्य है वही सीआईएसएफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल मेटल डिटेक्टर चलाकर ताज सुरक्षा की इतिश्री कर देती है
ताजमहल में टाइट सिक्योरिटी का दावा करने वाली एएसआई और सीआईएसएफ को नमाज पढ़ने की भनक तक नहीं लगी। इस बारे में एएसआई के अधीक्षक पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि है कि जहां नमाज पढ़ी गई, वहां कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं होती है। इसलिए जानकारी नहीं हो पाई। अब यहां भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की गतिविधि न हो।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें