आगरा में मौसम करवट बदलने की संभावना, 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
आगरा में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश के साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना जताई है। आज दिन में तेज धूप निकली और तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें