ऑर्केस्ट्रा की दो डांसरों के साथ गैंगरेप,आरोपी"ऑपरेशन लंगड़ा"के शिकार पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दो डांसरों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब 12 बजे दो लग्जरी गाड़ियों में सवार 6 बदमाश असलहे से लैस होकर गोबरही चौराहे पहुंचे। वहां किराए पर रहने वाली 2 डांसरों को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठाने लगे। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। बदमाशों ने दोनों डांसरों को किडनैप कर कप्तानगंज सोहनी निवासी अजीत सिंह के यहां लाए। इसके बाद वहां डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले की जानकारी होने के बाद एसएसपी ने एएसपी अभिनव त्यागी और रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। जिले में बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की गई। दो घंटे में दोनों लग्जरी गाड़ियां पकड़कर डांसरों को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं सभी 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया। इस दौरान 2 बदमाशों ने भागने की कोशिश भी की। तभी पुलिस ने उनके पैरों में गोली मारी। फिलहाल उनका हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामले में आर्थक सिंह निवासी गोरखपुर, डॉ. विवेक सेठ निवासी झुंगिया गेट, कृष तिवारी निवासी नारायण नगर, अश्वन सिंह निवासी गोरखपुर, नागेंद्र यादव देवरिया और अजीत सिंह निवासी कुशीनगर को अरेस्ट किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें