सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बना जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता ऑल ओवर विजेता
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजय नगर आगरा पर जनपदीय माध्यमिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता बालक वर्ग का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डॉ यादवेंद्र शर्मा प्रबंधक ब संयोजक प्रधानाचार्य डॉ बालकृष्ण कटारा ने संयुक्त रूप से किया।
14 वर्ष वर्ग मे- विजेता - विवेक कुमार उपविजेता- चिराग कुमार, 17वर्ष वर्ग मे- विजेता - उत्कर्ष मथुरिया उपविजेता -तरुण कुमार।
19वर्ष वर्ग विजेता - संजीव, उपविजेता - सार्थक यादव ओवर ऑल विजेता- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजय नगर आगरा। ओवरऑल उपविजेता -जी आई सी शाहगंज आगरा। पुरस्कार वितरण अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल व अनिल कुमार मंडलीय क्रीडा सचिव ने किया। प्रतियोगिता का संचालन दिग्विजय सिंह कीड़ा प्रभारी ने किया ।अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ बालकृष्ण कटारा संयोजक प्रधानाचार्य ने किया। रैफरी सर्व श्री राजेश गुप्ता, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, राजेश यादव थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें