आगरा में बिना रजिस्ट्रेशन के नही चलेंगे हॉस्टल,पीजी
आगरा में हजारों छात्र हॉस्टल और पेइंग गेस्ट में रह रहे हैं, इनका पंजीकरण अब अनिवार्य हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने हॉस्टल और पेइंग गेस्ट के पंजीकरण के लिए नियम बनाए हैं, जिसमें मानकों की जांच के बाद पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क 10 हजार रुपये और नवीनीकरण शुल्क पांच हजार रुपये होगा। टीमें हॉस्टल और पेइंग गेस्ट का निरीक्षण करेंगी और मानकों की जांच करेंगी। छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था की जांच की जाएगी।
आगरा में आसपास के शहरों के बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई और तैयारी कर रहे हैं, जो हॉस्टल और पेइंग गेस्ट में रहते हैं। लेकिन अब तक इन हॉस्टल और पेइंग गेस्ट का पंजीकरण नहीं हुआ था। उच्च शिक्षा विभाग ने अब हॉस्टल और पेइंग गेस्ट के पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है, ताकि छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था की जांच की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें