डॉक्टर का लिखा पर्चा मेडिकल,पैथोलॉजी और डॉक्टर भी नही समझ पाए
दवा का पर्चा वायरल:डॉक्टर्स को सरकार के निर्देश है मरीज के पर्चे पर लिखी दवा साफ और पठनीय होनी चाहिए इस निर्देश के बाद चिकत्सकों ने दवा के कंप्यूटराइज्ड प्रिंटेड पर्चे देने शुरू कर दिए है। लेकिन मध्य प्रदेश में एक डॉक्टर का पर्चा सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने मरीज के लिए कुछ ऐसा लिखा है जिसे समझना मेडिकल स्टोर वाले को भी मुश्किल हो गया है। यह पर्चा नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी का है। मरीज अरविंद कुमार सेन ने ड्यूटी डॉक्टर से परामर्श लिया था, जिस पर डॉक्टर ने ऐसा पर्चा लिख दिया जिसे देख मेडिकल स्टोर वाला और दूसरे डॉक्टर भी हैरान हो गए। डॉक्टर की लिखावट इतनी जटिल थी कि मेडिकल स्टोर वाले ने भी समझने में असमर्थता जताई। अब इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें