आगरा से हैदराबाद और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू, लखनऊ की फ्लाइट बंद
आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर नई शहरों के लिए नई फ्लाइट की घोषणा होती है लेकिन इसी के साथ चलती हुई किसी भी शहर की फ्लाइट को कम यात्री होने के कारण बंद कर दिया जाता है अब खेरिया एयरपोर्ट से नई फ्लाइटें शुरू होने जा रही हैं। आगरा से हैदराबाद की फ्लाइट 28 सितंबर से और आगरा से अहमदाबाद की फ्लाइट नवंबर से शुरू होगी। वहीं,आगरा से लखनऊ की फ्लाइट 29 अक्टूबर से बंद कर दी जाएगी ।पहले भी आगरा जयपुर ,आगरा अहमदाबाद की फ्लाइट बंद कर दी गई थी
आगरा से हैदराबाद की फ्लाइट दो घंटे में पहुंचाएगी, जबकि आगरा से अहमदाबाद की फ्लाइट का शिडयूल और तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। आगरा से बेंगलूरू, मुंबई और लखनऊ की फ्लाइटें पहले से ही संचालित हो रही हैं। आगरा से बेंगलूरू और आगरा से मुंबई की फ्लाइट में यात्रियों की कोई कमी नही है फिर भी आगरा मुंबई सप्ताह में पांच दिन ही संचालित होती है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें