रंगकर्मी विनय पतसारिया की स्मृतियों को संजोने जुटेंगे कला प्रेमी
आगरा में रंगकर्मी विनय पतसारिया की स्मृति में आयोजन
आगरा में सुप्रसिद्ध रंगकर्मी विनय पतसारिया की प्रथम पुण्य तिथि पर 'एक शाम विनय के नाम यादों के साए में' कार्यक्रम 17 अक्टूबर कोआयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ महेश धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम में विद्वान वक्ताओं द्वारा विनय पतसारिया के योगदान पर चर्चा के साथ उनके निर्देशन में मंचित नाटकों के अंशों की प्रस्तुति के साथ स्मृति ग्रंथ का विमोचन,लघुफिल्म का प्रदर्शन किया जाएग
गायक और संगीत निर्देशक सुधीर नारायण के निर्देशन में संगीत प्रस्तुति दी जाएगी
इस मौके पर आयोजन के एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया जिसमें हरीश सक्सेना 'चिमटी', राहुल पालीवाल, पवन आगरी, प्रवीन गुलाटी, राजीव कुलश्रेष्ठ, चंद्र शेखर, अजय शर्मा एवं ब्रजेश शर्मा शामिल रहे।
आयोजन समिति की बैठक में प्रो. (डॉ.) रेखा पतसारिया ने अध्यक्षता की, और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन में आगरा के स्वनामधन्य कविगण और गायक शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें