शर्मनाक:दिव्यांग छात्रा से प्रिंसिपल करता रहा दुष्कर्म,परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती
जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल दिव्यांग छात्रा से कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा. लगतार यौन शोषण से परेशान पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई.
जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 साल की दिव्यांग किशोरी गांव के ही सरकारी स्कूल में 8वीं में पढ़ती है. छात्रा की मां ने बीते 15 सितंबर को नेवढ़िया थाने में शिकायत की थी. छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रिंसिपल लड़की को डरा-धमकाकर लगातार रेप कर रहा है. डर की वजह से छात्रा ने कभी घर पर नहीं बताया. जब प्रिसिंपल की हरकतें बर्दाश्त के बाहर हो गईं तो छात्रा ने पूरी बातें घर वालों को बताई.
इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर नेवढ़िया थाने पहुंच गए. यहां शिकायत की लेकिन, थाना प्रभारी ने एक न सुनी और एसओ ने बिना कार्रवाई किए छात्रा के परिजन को वापस भेज दिया. थाने से बैरंग लौटाए जाने के बाद पीड़ित परिवार एसपी ऑफिस पहुंच गया. यहां जब आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई. इसके बाद एसपी ने नेवढ़िया थाने को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. निर्देश मिलने के बाद नेवढ़िया थाने में आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.
Post Top Ad
Your Ad Spot
शनिवार, 21 सितंबर 2024
शर्मनाक:दिव्यांग छात्रा से प्रिंसिपल करता रहा दुष्कर्म
Tags
दिव्यांग छात्रा#
प्रिसिपल#
बलात्कार#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
बलात्कार
Tags:
दिव्यांग छात्रा,
प्रिसिपल,
बलात्कार
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें