आगरा में दिनदहाड़े अपहरण: बजरंग दल लिखी गाड़ी में युवक को उठाकर ले गए
आगरा के रामबाग चौराहे पर एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां कुछ युवकों ने पार्किंग ठेकेदार के कर्मी को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। गाड़ी पर बजरंग दल लिखा हुआ था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवक को जबरन गाड़ी में डाला जा रहा है। एक व्यक्ति के हाथ में डंडा भी दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने बताया कि राजा नाम के व्यक्ति को बजरंग दल लिखी हुई गाड़ी में कुछ लोग ले गए हैं। पुलिस उनका पीछा कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है।
इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में भय का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें