आगरा पुलिस कमिश्नरेट को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पोकर और रमी को कौशल का खेल माना, जुआ नहीं
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा कि पोकर और रमी जुआ नहीं हैं, बल्कि कौशल के खेल हैं। कोर्ट ने यह फैसला मेसर्स डीएम गेमिंग प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर दिया, जिसमें आगरा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पोकर और रमी के लिए गेमिंग इकाई संचालित करने की अनुमति देने से इंकार करने के आदेश को चुनौती दी गई थी।
कोर्ट ने कहा कि पोकर और रमी को जुआ गतिविधियों के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है, बल्कि यह कौशल के खेल हैं। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले और हाईकोर्ट के अन्य आदेशों का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि पोकर और रमी कौशल के खेल हैं न कि जुआ।
कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को इस मुद्दे की गहन जांच करनी चाहिए और केवल अनुमान के आधार पर अनुमति देने से इंकार नहीं करना चाहिए। कोर्ट ने संबंधित प्राधिकरण को इस मामले में फिर से विचार करने का निर्देश दिया है और कहा कि प्राधिकरण निर्णय की तिथि से छह सप्ताह के भीतर याची को सुनवाई का अवसर प्रदान करने के बाद तर्कसंगत आदेश करे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें