कार में अर्धनग्न युवती के साथ नशे में धुत्त पुलिसकर्मी
खाकी को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पुलिसकर्मी की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। मदद के लिए आए राहगीरों ने जब कार के अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए। पुलिसकर्मी कार की स्टेयरिंग पर नशे में धुत पड़ा था, साथ ही एक अर्धनग्न महिला भी नशे में बेसुध हालत में दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। चकमा देकर हुए फरार मामला गाजियाबाद में न्यू लिंक रोड पर डीपीएस चौराहे के पास का है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को चकमा देकर दोनों फरार हो गए। फरार होने के प्रयास में लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। गाड़ी में मौजूद नशे में लग रही युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया। गाड़ी के नम्बर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। गाजियाबाद के डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया, थाना विजयनगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक महिला नशे में बेसुध और नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं, वीडियो में जो गाड़ी नंबर दिखाई दे रहा है उसके आधार पर पुलिस कर्मी की पहचान की जा रही है। इसके साथ में थाना विजयनगर पुलिस इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें