लखनऊ मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के हाल में हुए चुनाव की जांच के आदेश
हाल ही में लखनऊ में हुए मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के चुनाव में विजयी वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा चुनाव में
गड़बड़ी की आशंका की शिकायत के चलते प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने निदेशक सूचना को मामले की जाँच के आदेश जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए
बता दें कि मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव में मतदाता के तौर पर प्रदेश मुख्यालय स्तर पर मान्यताप्राप्त पत्रकार शामिल हैं। हर दूसरे साल समिति का चुनाव कराया जाता है। हेमंत तिवारी पिछले कई वर्षों से अध्यक्ष पद पर लगातार निर्वाचित हो रहे हैं। पिछले चुनाव में सचिव पद पर शिव शरण सिंह जीते थे, पर इस बार वह चुनाव हार गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें