बाइक सवार लुटेरों ने लड़की को 400 मीटर तक घसीटा
जालंधर में एक दिल दहलाने वाली घटना में पीड़िता लक्ष्मी, 12वीं की छात्रा है जो अपने परिवार के साथ बता दें कि छात्रा लक्ष्मी उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली है. जो अपने पूरे परिवार के साथ जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन में रहती है. इस परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. किसी तरह मजदूरी कर गुजारा करते हैं. परिवार के मुताबिक जब लक्ष्मी अपनी भाभी के घर से लौट रही थी, तब तीन लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। लड़की ने फोन नहीं छोड़ा, और आरोपी भी किसी भी तरह से फोन छीनने की ठान चुके थे। परिजनों ने बाइक का पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे और परिवार के हाथ कुछ नहीं लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे मामले को लेकर FIR दर्ज कर ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें