पटाखों पर 1जनवरी 2025 तक बैन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते सालों की तरह इस साल भी पटाखों के भंडारण, उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक, राजधानी में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार 9 सितंबर को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 1जनवरी 2025 तक पटाखों पर बैन वाला आदेश लागू रहेगा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पटाखों की ऑनलाइन बिक्री या डिलीवरी पर भी बैन रहेगा। उन्होंने कहा कि पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। बता दें कि दिवाली और नए साल के दौरान दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ जाता है।
लोगों को सांस लेने में दिग्गज होने की शिकायत आने लगती है।
केजरीवाल सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली वाले इस बार भी दिवाली पर पटाखे नहीं जला पाएंगे। एक अधिकारी ने कहा कि सरकार ने यह फैसला सर्दियों के मौसम में दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें