फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालना एक युवक को महंगा साबित हुआ.
हथियारों के शौक ने उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. मामला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद का है. गांव के सूरज यादव (20) हथियारों के साथ अपनी फेसबुक आईडी पर कुछ फोटो डाली थी. इन फोटो में हथियार और कारतूस थे. इसकी खबर जब थाना शिकोहाबाद पुलिस और अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया. इतने सारे हथियार और कारतूसों को देखकर पुलिस भी हैरत में थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तफ्तीश कर युवक हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया .

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें