चूड़ी गोदाम में लगी आग, 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर
जोधपुर के लखारा बाजार में एक चूड़ी गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। आग की लपटों को देखकर लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं। पिछले 5 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
आग की वजह से गोदाम में रखे केमिकल और अन्य सामान भी जल गए हैं। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
यह गोदाम तीन मंजिल का है और इसमें चूड़ी बनाने के लिए केमिकल और अन्य सामान रखा हुआ था। आग की वजह से आसपास के इलाके में धुआं फैल गया है और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें