लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा टला, टूरिस्ट बस खंदक में लटकी
एमएनएन,लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के किनारे खंदक में जा लटकी। इस दौरान बस में सवार 40 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। दुर्घटना में लोडर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
दुर्घटना रात 2.35 बजे कन्नौज जिले के एक्सप्रेस वे पर हुई। एक लोडर आगरा की ओर से लखनऊ की ओर आ रहा था, जो अनियंत्रित होकर सड़क क्रॉस कर बस से टकरा गया। टक्कर के बाद बस की स्टेयरिंग फेल हो गई और अनियंत्रित बस सवारियों सहित एक्सप्रेस वे के किनारे खंदक में जाकर लटक गई।
इस दौरान बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस खंदक में लटकने के दौरान अनहोनी घटना के कारण यात्रियों की आधे घंटे तक सांसे थमी रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें