कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक धर्मपाल सिंह ने घायलों से की मुलाकात
कल हाथरस में हुए बस - मैक्स भिड़ंत के दुखद हादसे में घायलों को हाल पूछने एस एन मेडिकल कालेज पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक एत्मादपुर डॉ धर्मपाल सिंह और डीएम भानु चंद्र गोस्वामी।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल जाना तथा घायलों को दुर्घटना राहत राशि के चेक प्रदान किए।साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता को हाथरस दुर्घटना में भर्ती घायलों को उच्च स्तरीय इलाज के निर्देश दिए।इस दुर्घटना में अब मृतक संख्या बढ़कर 17 हो गई तथा 15 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें