पति दिखाने नही ले गया पिक्चर,पत्नी ने दिखा दिया कानूनी ट्रेलर
आगरा,ये कैसी शिक्षा एवम पेरेंटिंग है कि उच्च शिक्षित दंपतियों में भी परिवार सामंजस्य की तमीज तक नही है। छोटी छोटी बातों पर आपा खो बैठते है और बात अलगाव तक पहुंच रही है ऐसा ही एक मामला आगरा की हाईप्रोफाइल परिवार में घटित हुआ जहां एमबीए शिक्षित युवती की शादी दिल्ली में रहने वाले सॉफ्ट इंजीनियर के साथ 2024 में होती है। लगभग एक माह पूर्व पति ने साप्ताहिक अवकाश के दिन अपनी पत्नी को पिक्चर दिखाने का वादा किया था। लेकिन छुट्टी के दिन ऑफिस में आवश्यक कार्य होने पर बॉस ने बुला लिया। बस इस बात से पत्नी रूठ गई और हंगामा कर दिया और मायके चली आई। मायके आ कर पत्नी ने मारपीट और ख्याल न रखने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर दी।
काउंसलिंग में पति ने हर सप्ताह पत्नी को घुमाने ले जाने का वादा करने पर और दोनों में सुलह हो गई।
दंपत्ति में विवाद होना कोई नई बात नही है लेकिन नई बात यह है पहले ऐसे विवाद पारिवारिक पंचायत में निपट जाते जाते थे अब ये विवाद महिला थाने और कोर्ट में पहुंचा रहे है वहां इन विवादो को परिवार परामर्श केंद्र पर माथा पच्ची करके निपटाने के प्रयास होते है। अधिकतर मामलों में पत्नी मायके जाने के बाद वे पुलिस में शिकायत कर रही हैं तो पति काउंसलिंग में आकर माफी मांगकर समझौता कर रहे हैं।लेकिन पत्नियां झुकने को तैयार नहीं हो रही वे अपनी शर्तो पर ही वापिस जाने को तैयार होती है वो मायके जैसी ही आजादी ,अपने बाप की तरह पति को हमेशा मजबूर देखना चाहती है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें