विजिलेंस ने आगरा में फसाया शिक्षा विभाग का मगरमच्छ
बेसिक शिक्षा विभाग आगरा में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है हो भी क्यों न जब मुखिया ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो,इसीके चलते आज बेसिक शिक्षा विभाग के मुखिया को आज शाम रंगे हाथों विजिलेंस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
बताया जा रहा है कि मंडलीय अधिकारी आर पी शर्मा के पास अजय चौधरी नाम के शिक्षक की जांच विभाग में चल रही थी। जिसकी जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ आरपी शर्मा के पास थी। सूत्रों के अनुसार, संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा शिक्षक को जांच में उसकी नौकरी समाप्त करने की धमकी मिल रही थी। इससे परेशान होकर शिक्षक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक की पैसे मांगने की सूचना विजिलेंस को दे दी। विजिलेंस ने शिकायत पर अपना जाल बिछा दिया। आज शाम लगभग 5-6 बजे शिक्षक रिश्वत की रकम विजिलेंस की निगरानी में संयुक्त शिक्षा निदेशक को देने पहुंचा। जैसे ही संयुक्त शिक्षा निदेशक ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, तुरंत विजिलेंस टीम ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को गिरफ्तार कर किया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना विभाग में आग की तरह फैल गई। उसके चेले तुरंत कार्यालय से गायब हो गए । गिरफ्तारी के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक को विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें