श्रीकृष्णलोक सोसाइटी में सामाजिक समरसता भोज एवम सम्मान समारोह
समाज में भाईचारा और प्रेम बढ़ाने के उद्देश्य से सामाजिक समरसता भोज का योजना शास्त्रीपुरम स्थित श्रीकृष्ण लोक समाज सिकंदरा में हुआ। सोसायटी के घरों में सेवाएं दे रहे कामगार जैसे घर की महिला सेवादार, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड आदि को भोजन कराया गया और अंगवस्त्र पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर जी, डॉ. हेमेंद्र विक्रम सिंह, आनंद कुमार, राधाकृष्णन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, वासुदेवनंदन सेठ, भूपेश गोगिया,नरेंद्र प्रताप सिंह ,देवेंद्र कोहली सहित समाज के गणमान्य बंधु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें