अध्यक्ष नही रामभक्त के रूप में आपके बीच रहूंगा:गौरव अग्रवाल
शाहगंज क्षेत्र में इस वर्ष भगवान श्री राम की बारात के स्वागत के लिए सजने वाली जनकपुरी यानी उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव जनकपुरी की तैयारियां दिनों दिन परवान चढ़ रही हैं। मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति का अध्यक्ष साकेत कॉलोनी निवासी अग्रवाल एडवरटाइजिंग ब्यूरो के स्वामी गौरव अग्रवाल को बनाया गया। घोषणा के साथ ही गौरव अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा सभीएल मिलकर जनकपुरी महोत्सव को भव्यता के साथ साथ अनुशासित और मर्यादित रूप में मनाने का संकल्प लिया और कहा कि अध्यक्ष के रूप में नहीं रामभक्त के रूप में आपके बीच रहूँगा।
इस अवसर पर जनक प्रमोद वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष मुनेन्द्र जादौन, अग्रवाल संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जुगल श्रोतिया, नवीन गौतम, सुनील मित्तल, हेमंत भोजवानी, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें