17 करोड़ की बैंक ठगी का मास्टमाइंड भाजपा नगर अध्यक्ष गिरफ्तार,आरोपी का सीए भाई फरार
यूपी के नोएडा में नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करके 17 करोड़ की ठगी करने वाला भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष हर्ष बंसल निकला। आरोपी ने अपने CA भाई शुभम बंसल के साथ मिलकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
हैरानी की बात ये भी है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के समय इस तथ्य को जानबूझकर छिपाए रखा कि बैंक को चूना लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि भाजपा से जुड़ा है।
आपको बता दें कि नोएडा के साइबर क्राइम थाने की टीम ने 4 दिन पहले नैनीताल बैंक का सर्वर हैक करके बैंक को 16 करोड़ 95 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दादरी भाजयुमो अध्यक्ष हर्ष बंसल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में साइबर पुलिस ने गाजियाबाद के लोहा मंडी में स्थित उसके भाई शुभम बंसल की चार्टर्ड अकाउंटेंट की फर्म शुभम एसोसिएट्स को सील कर दिया था।
सिंडिकेट फीड

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें