6 साल की मासूम से दुष्कर्म, बकरी के साथ भी दिखाई क्रूरता, आरोपी अरेस्ट
बुलंदशहर से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में सरकारी कर्मचारी सहायक विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह उर्फ धर्मपाल को पुलिस ने अरेस्ट किया है। गजेंद्र पर आरोप है कि उसने देर रात अपने एक परिचित के घर में उसकी अकेली 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने वहां मौजूद बकरी के साथ भी दुष्कर्म किया । पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया वहां उसका इलाज चल रहा है पुलिस के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी गजेंद्र सिंह उर्फ धर्मपाल ब्लॉक में एडीओ के पद पर तैनात बताया जा रहा है।
घटना को लेकर सीओ शिकारपुर शोभित कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि गजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने एक परिचित की बेटी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने एक बकरी के साथ भी क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। सीओ ने बताया कि घटना का एक वीडियो भी पुलिस को मिला है। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें