विवाहिता की मौत,ट्र्पिलिंग बाइक सड़क के गड्ढों में गिरी
आगरा,ग्वालियर हाइवे पर नगला माकरौल के पास एक बाइक पर सवार होकर अपने भाइयों के साथ बहन शादी के बाद रक्षाबंधन पर पहली बार अपने मायके आ रही थी।सोमवार को भाई रामवीर और चेतन भावना को लेने उसके ससुराल गए थे. यहां से बाइक पर लेकर अकबरपुर आ रहे थे. ग्वालियर हाइवे के नगला माकरौल पर सड़क पर बड़े—बड़े गड़ढे में संतुलन बिगड़े से तीनों सड़क पर गिर पड़े,पीछे से आ रहे कैंटर गाड़ी से कुचल कर बहन भावना की मौत हो गई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बेटी की मौत से परिवार सदमे में हैं. सूचना पर भावना के ससुराल वाले भी पहुंच गए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें