दस बड़े अपराधियों की थानों में लगे फोटो: सीएम की राजाज्ञा
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस को फिर ऐसा टॉस्क दिया, जिसे शायद वह लागू न करना चाहेगी.
सीएम ने कहा-"थानों के टॉप-10 अपराधियों की फोटो थानों में लगाई जाए!
उत्तर प्रदेश में अपराध की कमर तोड़ने के लिए योगी सरकार नें नया फरमान जारी किया है। सरकार की ओर से जारी इस फरमान में, डीएम,पुलिस कमिश्नर और एस पी को निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख गृह सचिव ने जारी किया निर्देश
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने प्रदेश के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक और पुलिस कमिश्नर को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिले के शीर्ष 10 अपराधियों को घोषित किया जाए और साथ ही साथ उनके ऊपर दोष भी सिद्ध कराए जाएं।
कड़ाई से कराया जाए पालन
उन्होंने आदेश दिया है कि शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। सभी उच्चाधिकारियों को जारी इस आदेश में संजय प्रसाद ने कहा है कि अपराधियों पर दोष सिद्ध करने के लिए अदालतों में पुलिस की ओर से कड़ी पैरवी की जाए। संजय प्रसाद ने इसके साथ 46 जिलों में स्थिति संतोषजनक नहीं रहने पर नाराजगी भी जताई है।
आगे उन्होंने कहा कि दोषसिद्धि अभियान में कुछ जिले रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे जिलों में तत्काल सुधार की आवश्यकता है।
सिंडिकेट फीड

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें