बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शैख हसीना के देश छोड़कर जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। पूरे देश में दंगा फैल गया और जमकर आगजनी की गई। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में पिछले 15 दिन में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश में जारी हिंसा को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो बांग्लादेश में हो रहा है, वो भारत में भी हो सकता है। सलमान खुर्शीद ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भले ही सतह पर हालात सामान्य दिख रहे हों, लेकिन भारत में भी बांग्लादेश की तरह हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शन हो सकते हैं। उनके इस विवादित बयान पर बवाल हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की टिप्पणी पर निशाना साधा। बीजेपी नेता ने कांग्रेस पार्टी पर "हिंसा भड़काने" और "भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने" का आरोप लगाया।
सिंडिकेट फीड

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें