नौ लोगो का शिकार करने वाले चारो भेड़िए पकड़े गए
उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल की सीमा से सटे इस जिले में पिछले दो महीनों से आदमखोर भेड़ियों ने 9 लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिनमें 8 बच्चे और एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।
हालांकि वन विभाग की टीम ने आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया है, जिसमें अब तक चार भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। चौथे भेड़िये को महसी के सिसैया के कछार में पकड़ा गया है, जो लंगड़ा था और शिकार करने में सक्षम नहीं था।
वन विभाग के मुताबिक यह चार भेड़ियों का झुंड था, जो 9 लोगों का शिकार कर चुका था। ऑपरेशन भेड़िया टीम की अगुवाई कर रहे बाराबंकी डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि पकड़े गए चारों भेड़ियों में से एक लंगड़ा था, जो शिकार करने में सक्षम नहीं था और इसी वजह से उसे आसान शिकार की तलाश रहती थी। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे में चार भेड़िये ही दिखे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें