स्मृति ईरानी ने कहा" राहुल को लगता है कि उन्होनें राजनीति में सफलता का स्वाद चख लिया है
बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे सफलता का स्वाद चखने के बाद अब राजनीतिक पैंतरेबाजी की एक अलग शैली बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जाति के बारे में बात करते हैं और संसद में सफेद टी-शर्ट पहनते हैं, जिससे युवाओं को एक विशेष संदेश देते हैं।
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राहुल गांधी एक वर्ग विशेष के लोगों को आकर्षित करने के लिए इस तरह की राजनीतिक चाल सोच-समझकर चल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा अपने दांव-पेंच से राजनीतिक हमला करने के तरीकों को लेकर आगाह करते हुए कहा कि 'चाहे आप उन्हें अच्छा या बुरा या किसी बच्चे की तरह से बचकाना व्यवहार करने वाले नेता के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन वे एक अलग ही तरह की राजनीति कर रहे हैं।'

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें