कूड़ागाडी में रखकर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण
एक ओर सरकार हर गंगा तिरंगा की मुहिम चला रही है वही कुछ अफसर इस मुहिम को पलीता लगा रहे है
मामला नगर पालिका परिषद गंगाघाट उन्नाव का है जहां परिषद कार्यालय द्वारा झंडा वितरण के लिए लाया जाना था , हद तो तब हो गई जब गाड़ियों में घूमने वाले पालिका परिषद के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी तिरंगा लाने के लिए एक गाड़ी नही भेज सके और तिरंगा कूड़ागाड़ी में रखकर लाया गया।मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी उन्नाव प्रशासन ने संज्ञान नही लिया है जबकि तिरंगा झंडा एक्ट के तहत इन पर कार्यवाही होनी चाहिए,ध्वज को लात मारना और गाड़ी की साफ-सफाई के कचरे के साथ रखना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A के तहत राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मामला बनता है
ई ओ,अध्यक्ष और नगर पालिका के बाबू जी नही कर पाए एक गाड़ी की व्यवस्था। नेताओ के तामझाम में खर्च करने वाले लोग तिरंगे के लिए एक गाड़ी की व्यवस्था न कर पाए,जबकि झंडा लाने की व्यवस्था करना अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है न की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की । उन्नाव पुलिस ने भी इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही नही की है.जबकि तिरंगा एक्ट के तहत इन पर कार्यवाही होनी चाहिए

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें